Rivers in Haryana | हरियाणा की प्रमुख नदियाँ

0
Rivers in Haryana
Rivers in Haryana

Rivers in Haryana | हरियाणा की प्रमुख नदियाँ :

हरियाणा में मुख्य रूप से यमुना और घग्घर नदी बहती है इसके अलावा भी अन्य नदियाँ बहती है| तो आइये जानते है हरियाणा कि प्रमुख नदियों (Rivers in Haryana) के बारे में…

यमुना

  1. यमुना नदी का उद्गम स्थल यमुनोत्री (उत्तराखंड) बंदरपूंछ में है|
  2. इस नदी की कुल लम्बाई 1376 किलोमीटर है|
  3. सोम्ब, पथराला, बूढ़ी हरियाणा में यमुना नदी की सहायक नदियाँ है|
  4. यमुना नदी पर हथिनी कुंड, अंगपुर बांध, किशाऊ बांध, रेणुका बांध, लखवार बांध आदि बांध बने है|

घग्घर

  1. घग्घर नदी का उद्गम स्थल डगशाई (शिमला) , हिमाचल प्रदेश में है|
  2. इस नदी की कुल लम्बाई 320 किलोमीटर है|
  3. झाझरा, कौशल्या हरियाणा में इस नदी की सहायक नदियाँ है|
  4. इस नदी पर वीयराज बांध, कौशल्या बांध , चमाला बांध, डंगरना बांध, दीवानवाला बांध आदि बांध बने है|

सरस्वती

  1. सरस्वती नदी का उद्गम स्थल आदिबद्री (सिरमौर), हिमाचल प्रदेश में है|
  2. टांगरी, मारकंडा, छुटांग हरियाणा में इस नदी की सहायक नदियाँ है|
  3. पंजाब के संगरूर में यह घग्घर नदी में मिल जाती है|

मारकंडा

  1. मारकंडा नदी का उद्गम स्थल नाहन (हिमाचल) में है|
  2. रण, बेगना, नकटी इस नदी की सहायक नदियाँ है|
  3. अंत में जाकर यह सेनिसा झील में मिल जाती है|

साहिबी

  1. साहिबी नदी का उद्गम स्थल बहरोड़ पहाड़ी, जयपुर में है|
  2. सोता, बार्कनिया नाला, इंदौरी नाला इस नदी की सहायक नदियाँ है|
  3. मसानी बैराज धारूहेड़ा में इसी नदी पर बना है|

टांगरी

  1. टांगरी नदी का उद्गम स्थल मोरनी हिल्स (पंचकुला) में है|
  2. बलियाली, आमरी इस नदी की सहायक नदियाँ है|
  3. मुलाना के पास मारकंडा नदी में मिल जाती है|

चेतंग नदी

  1. चेतंग नदी का उद्गम स्थल शिवालिक (हिमाचल प्रदेश) में है|
  2. राक्षी इस नदी की सहायक नदी है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :