Information about Maharashtra in Hindi | महाराष्ट्र के बारे में जानकारी

0
information about maharashtra in hindi
information about maharashtra in hindi

Information about Maharashtra in Hindi (महाराष्ट्र के बारे में जानकारी) :

महाराष्ट्र भारत का दक्षिण पश्चिम राज्य है इस राज्य की राजधानी मुंबई है जो कि देश कि आर्थिक राजधानी है और साथ ही इसकी गिनती देश के बड़े शहरों में की जाती है इस पोस्ट में महाराष्ट्र की भाषा, जिलों, क्षेत्रफल, मुख्य फसल, पर्यटक स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियो (Information about Maharashtra in Hindi) को उपलब्ध करवाया गया है जो कि इस प्रकार है…

महाराष्ट्र के बारे में जानकारी :

  1. यह दक्षिण पश्चिम भारत का राज्य है|
  2. 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ|
  3. महाराष्ट्र की पश्चिमी सीमा अरब सागर से घिरी हुई है|
  4. इस राज्य की पूर्व में छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश, उत्तर में गुजरात और मध्य प्रदेश तथा दक्षिण में कर्नाटक से घिरा हुआ है|
  5. मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है साथ ही देश की आर्थिक राजधानी भी है|
  6. महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 307,713 वर्ग किलोमीटर है|
  7. मराठी महाराष्ट्र की राजकीय भाषा है इसके अलावा यहाँ हिंदी और कोंकणी भाषा भी बोली जाती है|
  8. महाराष्ट्र में कुल 36 जिले है|
  9. गोदावरी, कृष्णा, भीमा, पंचगंगा, कोयना, वेनगंगा, नर्मदा, ताप्ती, मीठी आदि इस राज्य की प्रमुख नदियाँ (Rivers in Mizoram) है|
  10. बडी गिलहरी इस राज्य का राजकीय पशु (State Animal) है|
  11. हरा कबूतर इस राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है|
  12. जरूल इस राज्य का राजकीय फूल (State flower) है|
  13. आम का पेड इस राज्य का राजकीय पेड (State Tree) है|
  14. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं|
  15. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 और राज्‍यसभा की 19 सीट हैं|
  16. श्री प्रकाश महाराष्ट्र के पहले राज्यपाल थे|
  17. यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री थे|
  18. मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, औरंगाबाद, पिंपरी चिंचवाड़, ठाणे, कोल्हापुर, पनवेल , अहमदनगर, शोलापुर आदि महाराष्ट्र के प्रमुख शहर है|
  19. कपास, गन्ना, हल्दी, मूंगफली, सूरजमुखी और सोयाबीन सहित आम, केला, अंगूर, अनार और संतरे आदि की खेती की जाती हैं।
  20. महाराष्ट्र के पर्यटक स्थल (Maharashtra Tourist Places) है :-

    महाबलेश्वर (Mahabaleshwar),जामा मस्जिद (Jama Masjid), चांद मीनार (Chand Minar), चीनी महल (Chini Mahal), दौलताबाद का किला (Fort of Daulatabad), अजंता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफा (Famous Buddhist Caves of Ajanta and Ellora), लोनावाला (Lonavala), रत्‍नागिरी (Ratnagiri),गेटवे आफॅ इंडिया (Gateway of India), हाजी अली (Haji Ali), जूहू बीच (Juhu Beach), जोगेश्‍वरी गुफा(Jogeshwari Cave), हैंगिंग गार्डन (Hanging Garden), सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple), मरीन ड्राइव (Marine Drive), पुणे (Pune), त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple), अमरावती (Amravati) ,शिर्डी ( Shirdi), खंडाला (Khandala),माथेरान (Matheran), भीमाशंकर मंदिर (Bhimashankar Temple) आदि|

  21. महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है|

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :