इंदौर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य | fact about indore – Madhya Pradesh

0
fact about indore
fact about indore

मध्य प्रदेश की शान इंदौर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (fact about indore) :

मध्य प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण शहर इंदौर है इंदौर के दर्शनीय स्थल (tourist place) ,व्यंजन ,धार्मिक स्थलों बारे में जानकारी (fact about indore) इस पोस्ट में माध्यम से दी है…..

fact about indore :

भारत के ह्र्दय में स्थित है मध्य प्रदेश | जिसका सबसे अहम शहर इंदौर है यह शहर सामाजिक ,आर्थिक एवं राजनैतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है इस स्थान से निकलने वाले रुझानो का इसके आसपास के क्षेत्रो में काफी असर पड़ता है आर्थिक दृष्टि से जहाँ इंदौर मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी है वही इंदौर में कई बड़े बड़े महल है साथ ही यहाँ दो बड़े विश्वविद्यालय हैं |

इंदौर पहुँच मार्ग :

इंदौर हवाई मार्ग से भारत के कई प्रमुख शहरों से जुडा हुआ है इसके अलावा रेल मार्ग से भी इंदौर देश व प्रदेश कई भागो से जुड़ा हुआ है साथ ही इंदौर से भोपाल ,खण्डवा के अलावा अन्य शहरो से जुड़ा हुआ है |

इतिहास :

इंदौर शहर की स्थापना राव नंदलाल चौधरी ने थी जो कि इस जमींदार परिवार से थे उनके परिवार से जुड़े लोग आज भी इंदौर के बड़ा रावला जूनी इंदौर में रहते है. इंदौर शहर की नींव 17 वीं शताब्दी में पड़ी थी |

रानी अहिल्या ने इंदौर को अपने राज्य की राजधानी बनाया था | इंद्र देवता के नाम पर पहले इसका नाम इंद्रापुर था लेकिन धीरे धीरे यह इंदौर हो गया | यह शहर पुरातन और आधुनिक शैली का सम्मिश्रण है जहाँ एक और बड़ी बड़ी आधुनिक इमारते दिखाई पड़ती है वही दूसरी और शहर पुरानी अपनी भव्‍य इमारतों के लिए भी जाना जाता है. यहां होल्‍कर महल में कई महत्‍वपूर्ण लोगों के मकबरे हैं देवी अहिल्‍याबाई होल्‍कर का एक छोटा मंदिर भी है इंदौर का कांच का मन्दिर प्रदेश में ही नही देश भर में प्रसिद्द है यह एक जैन मंदिर है जो कि पूरी तरह से कांच से तैयार किया गया है इसके अलावा इंदौर व् इसके आसपास अन्य कई दर्शनीय और पर्यटक स्थल है जिनकी सूची इस प्रकार है :

दर्शनीय स्‍थल (indore tourist place):

  1. खजराना मंदिर
  2. गोपाल मंदिर
  3. महालक्ष्मी मंदिर
  4. बांकेबिहारी मंदिर
  5. दुर्गादेवी मंदिर
  6. बिजासन माता मन्दिर
  7. अन्नपूर्णा देवी मन्दिर
  8. हरसिद्धी मंदिर
  9. गणेश मंडल
  10. राजबाड़ा
  11. शिवविलास पैलेस
  12. लालबाग पैलेस
  13. मल्हार आश्रम
  14. मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति
  15. जनरल लाइब्रेरी
  16. आड़ा बाजार
  17. सुखनिवास
  18. फूटीकोठी
  19. इमामबाडा
  20. बक्षीबाग
  21. पातालपानी
  22. यशवंत निवास
  23. जमींदार बाडा
  24. एसपी ऑफिस
  25. छत्रीबाग
  26. ओल्ड मेडिकल कॉलेज
  27. आर्ट स्कूल
  28. होलकर कॉलेज
  29. पंढ़रीनाथ
  30. टाउन हॉल
  31. शिवाजी राव स्कूल
  32. अहिल्याश्रम
  33. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  34. एमवाय अस्पताल
  35. माणिक बाग
  36. केंद्रीय संग्रहालय
  37. महात्मा गांधी हॉल
  38. चोरल डेम , महू
  39. जानापाव कुटी
  40. रालामंडल अभयारण्य
  41. डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर जन्मभूमि, महू
  42. छप्पन दुकान
  43. सराफा बाज़ार

प्रमुख धार्मिक स्थलः

  1. खजराना का गणेश मंदिर
  2. अन्नपूर्णा मंदिर
  3. हरसिद्धि मंदिर
  4. देवगुराडिया
  5. गेंदेश्वर महादेव मंदिर, परदेशीपुरा
  6. गोपेश्वर महादेव मंदिर, गान्धी हॉल परिसर
  7. जबरेश्वर महादेव मंदिर, राजबाडा
  8. गोपाल मंदिर, राजबाडा
  9. शनि मंदिर, जूनी इंदौर
  10. बिजासन माता मंदिर, एरोड्रम रोड
  11. गोम्मटगिरी जैन तीर्थ , एरोड्रम रोड
  12. हिंकारगिरी जैन तीर्थ, एरोड्रम रोड

प्रमुख व्यंजन :

इंदौर के प्रमुख व्यंजन कि बात करे तो यहाँ पोहे जलेबी विश्व प्रसिद्ध है इसके अलावा भी इंदौर के कई अन्य व्यंजन प्रसिद्ध है जो कि इस प्रकार है खमण, कचौरी , आलू कचौरी, दाल कचौरी,समोसा ,भेल पूरी, पानी पुरी, मठरी , गजक, भूट्टे की किस, गुलाब जामुन, गरुड, रबड़ी, गरम मीठा दूध, आलू टिकिया, गाजर हलवा , मूंग हलवा, आइसक्रीम शेक इत्यादि |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :