मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य | Sports game of Madhya Pradesh

0
sports-game-of-madhya-pradesh
sports-game-of-madhya-pradesh

केरल में आयोजित 35 वें राष्ट्रिय खेलों में मध्यप्रदेश ने खेल परिदृश्य (Sports game) तैराकी में 2 स्वर्ण तथा अन्य खेल परिदृश्य (Sports game) में 3 कांस्य पदक हासिल किये है | तैराकी में महिला वर्ग के 100 मीटर बटरफ्लाय मुकाबले में रिचा मिश्रा ने स्वर्ण   तथा पुरुष वर्ग में आरून डिसूजा ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया है |खेल परिदृश्य (Sports game) में  म.प्र. की पहलवान पुष्पा विश्वकर्मा तथा रुपाली दुबे ने कुश्ती में एक-एक  कांस्य पदक हासिल किया है | खेल एवं युवा कल्याण विभाग रानीताल खेल परिसर जबलपुर में स्थित है |

 मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य (Sports game) :

  • रानीताल खेल परिसर 69.32 एकड़ में फैला है |
  • रानीताल में भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण केंद्र है |
  • यह 9 खेल विधाओं का कोचिंग सेंटर भी है |
  • यहाँ 1999 में कांग्रेस शासनकाल में क्रिकेट स्टेडियम और साइकिलिंग बेलोड्र की नींव रखी गयी |
  • भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के जबलपुर में बनें प्रशिक्षण केंद्र को केंद्रीय   सरकार ने मंजूरी प्रदान की है |
  • साई का मध्य क्षेत्रीय केंद्र भोपाल में बनाया गया साथ ही धार में सब सेंटर बनाया गया

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य (Sports game)  :

  • प्रदेश का एकमात्र बालक वालीबाल हॉस्टल नरसिहंपुर में सन् 2000 से आरम्भ हुआ है |
  • दो एकड़ के खेल परिसर में बैडमिन्टन व टेबल टेनिस का इंडोर स्टेडियम  है |
  • सिवनी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग एस्ट्रोटर्फयुक्त हॉकी मैदान बनवा रहा है |
  • राजधानी भोपाल में म.प्र. शासन खेल विभाग की 13 अकादमी 2005 से संचालितहै |
  • भोपाल के अलावा 2007- 08 में ग्वालियर में प्रदेश सरकार ने तीन अकादमी शुरू  कराई है |
  • ‘मल्लखम्ब’ को म.प्र. का राज्य खेल घोषित किया गया है |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • केन्द्रीय खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने  म.प्र. के उज्जैन में देश की पहली  ‘मल्लखम्ब ’ अकादमी खोलने की घोषणा की है |
  • वर्ष 2013 में राज्य सरकार ने प्रदेश का पांचवां खेल पुरस्कार ‘प्रभास जोशी खेल  पुरस्कार ’ के नाम घोषित किया है |
  • म.प्र. के नेहरु स्टेडियम इंदौर में अब तक सर्वाधिक 9 अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट  मैच खेले गये है |
  • पहला मैच 1 दिसम्बर ,1983 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था |
  • 1981 में अलग से खेल एवं कल्याण विभाग की स्थापना की गयी है |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • म.प्र. में खेलों के विकास हेतु  1 अक्टूबर ,1975 में ‘ खेलकूद एवं युवक  कल्याण विभाग ’ की स्थापना की गयी है |
  • प्रदेश का पहला स्टेडियम रूपसिहं स्टेडियम ग्वालियर में है , अब एक स्टेडियम  इंदौर में भी है |
  • म.प्र. पहला राज्य है, जिसने स्कूल में एक पीरियड खेल के लिए अनिवार्य कर दिया  है |
  • भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में खेल संग्रहालय बनाया गया है |
  • म.प्र. में ‘क्रीडा परिषद’ स्थापित थी,जिसे वर्तमान में समाप्त कर खेल प्राधिकरण की स्थापना की गयी है |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • कृतिम घास (एस्ट्रोटर्फ ) वाला एकमात्र स्टेडियम ऐशबाग (भोपाल ) है |
  • खेलों के समुचित विकास के लिए म.प्र. शासन ने अपनी पहली खेल नीति 1989 में घोषित की थी
  • सबसे नवीन खेल नीति 2005 में घोषित की है |
  • इस नीति में राज्य का क्रीड़ा परिषद को समाप्त कर उसके स्थान पर म.प्र. राज्य खेल प्राधिकरण अस्तित्व में लाया गया है |
  • राज्य सरकार ने 2005 की अपनी खेल नीति में ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को रू.1 करोड़ की प्रोत्साहन राशी दिये जाने की घोषणा की है |
  • साथ ही रजत पदक रू. 30 लाख व कांस्य पदक विजेता को रू. 20 लाख की राशी दी गयी है |
  • यह म.प्र. का पहला खेल क्लब क्रिकेट का था ,
  • जो पारसी क्लब के नाम से 1890 में इंदौर में स्थापित किया गया है |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • म.प्र. के हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी रहे और बैतूल के सांसद बने असलम खान ने ‘टूहेल विथ हॉकी ’ पुस्तक लिखी है |
  • म.प्र. की खेल संस्थाओ में प्रदेश टेबल – टेनिस एसोसिएशन इंदौर तथा बैडमिंटन  एसोसिएशन इंदौर में स्थित है |
  • राष्ट्रिय क्रीडा परिषद पटियाला के सहयोग से म.प्र. भोपाल में राज्य स्तरीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है , जबकि इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, व उज्जैन में उप-प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये गये है |
  • म.प्र. हॉकी  एसोसिएशन का मुख्यालय प्रदेश के जबलपुर में स्थित है |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • महाराजा यशवंत राव ने वर्ष 1941 में राज्य के इंदौर नगर में होल्कर क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना की थी | बाद में इसका नाम म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन हो गया |
  • म.प्र. के हॉकी खिलाडी लतीफ अनवर बाद में पाकिस्तान हॉकी  टीम  के कप्तान  बने ,जबकि असलम शेर खान बैतूल के सांसद बने |
  • म.प्र. के इंदौर के क्रिकेट खिलाड़ी कैप्टन मुश्ताक अली प्रथम ऐसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है , जिन्होंने
  • विदेशी धरती पर शतक बनाने का गौरव हासिल  किया है |
  • प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय अलीराजपुर में है |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • म.प्र. में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता 1913 में कर्नल डेली के नाम से डेली   शील्ड  टूर्नामेंट आरम्भ हुआ था , जबकि रणजी ट्राफी प्रतियोगिता म.प्र. में  1934 से आरम्भ  हुई |
  • कबीर अंसारी म.प्र. हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे | इसी तरह बी.एम. कपाड़िया बैडमिंटन ,जाल गोदरेज टेबल- टेनिस तथा अशोक जगदाले क्रिकेट के  म.प्र. में  प्रसिद्ध खिलाड़ी थे |
  • म.प्र. में विश्वामित्र खेल पुरस्कार की स्थापना 1994 में की गयी थी | यह उन खेल प्रशिक्षक को दिया जायेगा , जिन्होंने विगत वर्षो में न्यूनतम दो खिलाडियों को राष्ट्रिय – अंतर्राष्ट्रीय खेल में पदक हासिल करवाया हो |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • 1997 में स्थापित म.प्र का एकलव्य पुरस्कार 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के  खिलाड़ी  को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है |
  • राज्य के मूल निवासी को दिये जाने वाले विक्रम पुरस्कार की स्थापना 1990 में की गई थी |
  • म.प्र. शासन का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार विक्रम है जिसके विजेता खिलाड़ी को एक लाख नगद , ब्लेजर , टाई-प्रतिक चिन्ह , प्रमाण-पत्र आदि भी दिए जाते है |
  • महिला हॉकी में प्रदेश के खिलाडियों को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर में जुलाई ,2006 में महिला हॉकी अकादमी की स्थापना की गई है

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • म.प्र. की राजधानी भोपाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर सतगढ़ी में सर्व सुविधायुक्त खेलगाँव को स्थापित किया जायेगा | यह प्रदेश का पहला खेलगाँव होगा |
  • इस खेलगाँव का शिलान्यास मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 5 अप्रैल , 2007 को किया |
  • सितम्बर ,2006 में प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बड़ी झील के जल क्रीड़ा केंद्र पर देश के पहले सेलिंग स्कूल की स्थापना की गई है |
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान अर्जुन अवार्ड एवं विक्रम अवार्ड से पुरस्कृत म.प्र. की महिला खिलाड़ी संध्या अग्रवाल है |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :

  • इनका जन्म 9 मई , 1963 में इंदौर शहर में हुआ था |
  • संध्या अग्रवाल ने 3 फरवरी 1984 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहला टेस्ट मैच खेला |
  • इन्होने पहला एक दिवसीय मैच 23 फरवरी , 1984 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला |
  • इन्होने 13 टेस्ट मैचों में 50.45 की औसत से 1110 रन बनाये , जिनमे 4 शतक शामिल है |
  • वनडे में कुल 567 रन 31.50 की औसत से 21 मैचों में बनाये |
  • भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी नरेन्द्र हिरवानी को सबसे ज्यादा ख्याति अपनेपदार्पण टेस्ट मैच के दौरान तब मिली , जब उन्होंने  जनवरी , 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में दो परियों में कुल 16 विकेट लिए |

मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य :