हिंदी व्याकरण | Hindi Vyakaran

0
hindi-vyakaran

परिचय :

विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओ की तैयारी हेतु हिंदी व्याकरण ( Hindi Vyakaran ) से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर निम्न है –

1 . व्याकरण (Hindi Vyakaran) किसे कहते है ?

  • भाषा की शुद्धता व अशुद्धता का ज्ञान कराने वाले शास्त्र को व्याकरण कहते है |

2 . भाषा क्या है ?

  • विचारों को प्रकट करने का माध्यम ही भाषा है, जैसे हिंदी , अंग्रेजी , उर्दू आदि |

3 . वर्ण किसे कहते है ?

  • वर्ण वह छोटी से छोटी ध्वनि है जिसके टुकड़े न किये जा सके , जैसे अ ,आ,क ,ख , य , र , ल ,ऊ आदि |

4 . वर्ण कितने प्रकार के होते है ?

  • वर्ण दो प्रकार के होते है – स्वर एवं व्यंजन

5 . स्वर किसे कहते है ?

  • जो अक्षर बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता के बोला जा सकता है उसे स्वर कहते है , जैसे – अ ,आ , इ  आदि |

6 . स्वर कितने प्रकार के होते है ?

  • स्वर दो प्रकार के होते है –
  • हस्व स्वर (अ, इ, उ, ऋ )
  • दीर्घ स्वर  (आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ )

7 . व्यंजन किसे कहते है ?

  • जिन अक्षरों को बोलने के लिए स्वर की आवश्यकता हो उसे व्यंजन कहते है जैसे – क , ख , र , व आदि

8 . हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर है ?

  • हिंदी भाषा में कुल 11 स्वर है जो की इस प्रकार है –  अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

9 . हिंदी भाषा में कुल कितने व्यंजन है ?

  • हिंदी भाषा में कुल 33 व्यंजन  है |

क    ख    ग    घ   ङ
च    छ    ज    झ   ञ
ट    ठ     ड    ढ    ण
त    थ    द    ध    न
प    फ    ब    भ    म
य    र    ल    व    श
ष    स    ह    ड़    ढ़

10 . शब्द किसे कहते है ?

  • वर्ण और ध्वनि के समूह को व्याकरण में शब्द कहा जाता है ।

शब्द दो प्रकार के होते हैं-

  1.  सार्थक शब्द
  2.  निरर्थक शब्द

11 . वाक्य किसे कहते है ?

  • शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते है जैसे-
  1.  श्याम दूध पी रहा है।
  2. यह कितना सुंदर उपवन है।

12 . व्याकरण (Hindi Vyakaran) के अनुसार शब्दों के कितने भेद होते है ?

  • व्याकरण के अनुसार शब्दों के पांच भेद होते है –
  1. संज्ञा
  2. सर्वमान
  3. विशेषण
  4. क्रिया
  5. अव्यव

13 . अव्यव किसे कहते है ?

  • वह शब्द जिसका स्वरूप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यव कहते है, जैसे – इधर उधर , धीरे धीरे  आदि

14 . क्रिया किसे कहते है ?

  • जिस शब्द से किसी काम का होना या करना पाया जाता है , उसे क्रिया कहते है जैसे-
  1. सीता ‘नाच रही है’।
  2. बच्चा दूध ‘पी रहा है’।

15 . विशेषण किसे कहते है ?

  • वो शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताये उसे विशेषण कहते है, जैसे – बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।

16 . सर्वनाम किसे कहते  है ?

  • जो शब्द संज्ञा के स्थान पर बोले जाते है , उसे सर्वनाम कहते है, जैसे – मैं, तू, तुम, आप, वह, वे आदि।

17 . संज्ञा किसे कहते है ?

  • किसी व्यक्ति , वस्तु अथवा  स्थान के नाम को संज्ञा कहते  है, जैसे – श्याम, आम, मिठास, हाथी आदि ।

18 . विलोम शब्द किसे कहते है ?

  • जिन शब्दों से किसी शब्द का विपरीत अर्थ प्रकट हो उसे विलोम शब्द कहते है, जैसे – दिन – रात ,  अच्छा – बुरा आदि

19 . तत्सम शब्द किसे कहते है?

  • संस्कृत भाषा के वे शब्द, जो हिंदी भाषा में ज्यों के त्यों प्रयोग में लिए जाते हैं, तत्सम कहलाते हैं, जैसे – कर्म, सूर्य, रवि, कवि आदि।

20 . तत्भव किसे कहते है ?

  •  ऐसे शब्द, जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिंदी में आये हैं, तत्भव कहलाते हैं, जैसे – आग, दूध, गाँव, मोर आदि ।

Logic Guru Quiz Competition : Answer In Comment Box
QUE1. संज्ञा कितने प्रकार कि होती है ?
QUE2. क्रिया के कितने भेद होते  है ?
 

इसे भी पढ़े :

Watch Video Lecture On Youtube Channel – Logic-Guru