shivraj cabinet minister list 2020 | शिवराज मंत्रिमंडल – MP

0
shivraj cabinet minister list 2020
shivraj cabinet minister list 2020

shivraj cabinet minister list 2020 :

23 मार्च 2020 को शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने मध्य प्रदेश(Madhya pradesh) के चौथी बार मुख्यमंत्री(CM) बने है इसी के बाद से यह कयास लगाये जा रहे है कि वे अपने मंत्रीमंडल का विस्तार (shivraj cabinet minister list) कब करेंगे|

  • आखिरकार आज शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्री मंडल का विस्तार कर लिया है|
  • एक सादे समारोह में राज्यपाल लाल जी टंडन में राज्यपाल भवन में सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता कि शपथ दिलवाई|
  • वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान अकेले ही कोरोना के भयावह हालत में प्रदेश का सारा कम काज देख रहे थे|
  • जिसकी आलोचना कांग्रेस द्वारा कई बार की जा चुकी है|
  • प्रदेश के इंदौर ,भोपाल और उज्जैन जैसे जिले कोरोना वायरस के कारण रेड ज़ोन में आ चुके है|
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग समुदायों से मंत्रियों को प्रतिनिधित्व देकर जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश भी की है |

शिवराज सिंह चौहान मंत्रीमंडल (shivraj cabinet) :

  • जहाँ सामान्य वर्ग से ब्राह्मण चेहरे के तौर पर नरोत्तम मिश्रा को कैबिनेट में जगह दी जा रही है वही नरोत्तम मिश्रा शिवराज के सबसे करीबी नेताओ में से एक है उन्होंने ने ही कमलनाथ सरकार को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
  • राजपूत समुदाय के प्रतिनिधित्व के तौर पर गोविंद सिंह राजपूत को कैबिनेट में जगह मिल रही है जो की ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर सर्मथक है साथ ही प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री भी रह चुके है|
  • अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले तुलसीराम सिलावट को शिवराज कैबिनेट में जगह मिली है जो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर सर्मथक होने के साथ साथ प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके है|
  • ओबीसी वर्ग से आने वाले कमल पटेल को मंत्री बनाया है|
  • महिला-आदिवासी वर्ग के प्रतिनिधित्व के तौर पर मीना सिंह को शामिल किया है|

शिवराज सिंह चौहान ने संभाली अकेले कमान

  • प्रदेश में कोरोना संकट के बीच 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ शिवराज सिंह चौहान ने ली|
  • आज अपने कार्यकाल के 29 दिन पुरे कर चुके हैं।
  • प्रदेश की सत्ता पर चौथी बार काबिज होकर शिवराज सिंह चौहान अकेले ही प्रदेश सरकार चला रहे हैं.
  • हर दिन कोरोना संकट से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रहे है|
  • साथ ही प्रदेश के किसानो से जुड़े मुद्दे और दूसरे मुद्दों पर भी लगातार काम कर रहे हैं।

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :