प्राचीन भारत में आये प्रमुख चीनी लेखक
Prachin China Lekhak : प्राचीन भारत में अनेक शासको के दौरान अलग अलग देशो से विदेशी भारत आये और उन्होंने इस दौरान तत्कालीन भारत के इतिहास को अपनी पुस्तको में स्थान दिया अपनी किताबो में भारत की यात्रा का वृत्तान्त उन्होंने विस्तृत रूप से दिया है प्राचीन काल में भारत में आये विदेशियों के यात्रा वृतांत को मुख्य रूप से के तीन वर्गो में रखा गया है जो कि इस प्रकार है…
List of Prachin China Lekhak :
- यूनान-रोम के लेखक
- चीन के लेखक
- अरब के लेखक
- फाह्यान भारत में चीन से सबसे पहले आने वाले लेखक थे |
- वे पाचवीं शताब्दी में गुप्त नरेश चंद्रगुप्त शासनकाल में भारत आये थे |
- फाह्यान ने भारत में बौध्द धर्म की तत्कालीन स्थिति का विवरण दिया था |
- इनकी प्रसिध्द रचना फ़ो- क्यों – की है |
- फाह्यान के बाद ह्वेनसांग ने भारत की यात्रा की |
- यह हर्षवर्ध्दन के समय 629 ई. के लगभग भारत आये थे |
- ह्वेनसांग भारत में कुल 16 वर्षो तक रहे |
- अपनी यात्रा के वृतांत में ह्वेनसांग ने तत्कालिन राजनीति के साथ साथ भारतीय रीति रिवाज तथा शिक्षा पद्धति का वर्णन किया |
- ह्वेनसांग का भ्रमण वृतांत सी-यु-की नाम से प्रसिद्ध है |
- ह्वेनसांग के बाद इत्सिंग ने भारत की यात्रा की |
- इत्सिंग सातवी शताब्दी के अंत मे भारत आया था |
- इन्होने विक्रमशिला तथा नालंदा विश्वविद्यालय में रहकर बौद्ध धर्म का अध्ययन किया |
- इत्सिंग ने बौद्ध शिक्षा संस्थाओं तथा भारतीयो की वेशभूषा , खानपान आदि के विषय में भी लिखा है |