पाक कला को CBSE ने किया अनिवार्य

0
पाक कला को CBSE ने किया अनिवार्य
पाक कला को CBSE ने किया अनिवार्य

पाक कला को CBSE ने किया अनिवार्य :

पाक कला को CBSE ने किया अनिवार्य : CBSE ने  अधिसूचना जारी करके कहा  कि बच्चों को कलात्मक तरीके से (आर्ट इंटीग्रेटेड) शिक्षा दी जाए तो वे बेहतर तरीके से सीखेंगे।  CBSE ने कहा है कि कला विषय के तहत 6वीं से 8वीं के विद्यार्थियों को चित्रकला, नृत्य-संगीत ही नहीं बल्कि अनिवार्य रूप से पाक कला भी सिखाएं।

इस सर्कुलर में कहा गया है

सभी स्कूलों को सप्ताह में कम से कम दो कक्षाएं कला की लगानी अनिवार्य है। बोर्ड के द्वारा यह सुझाव भी दिया है कि कला के 4 मुख्य क्षेत्रों- संगीत, नृत्य, दृश्य माध्यम और नाटक के अलावा बच्चों को पाक कला से भी रूबरू करवाया जाये। जिससे बच्चे विभिन्न विषयों के बीच बहु-आयामी तालमेल स्थापित कर पाएंगे और पौष्टिक आहार के महत्व को समझेंगे।

पाक कला से बच्चे भारत में पैदा होने वाली फसलों और मसालों के बारे में  जान पाएंगे। इससे बच्चे भारत की कृषि को  बेहतर ढंग समझ पाएंगे। साथ ही  बच्चे यह भी जान पाएंगे कि किस राज्य में किस तरह के पारंपरिक व्यंजन पकाए और परोसे जाते हैं। साथ ही इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्कूल कुछ कुकिंग क्लास भी आयोजित की जा सकती हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां समान मात्रा में हिस्सा लेंगी।

पाक कला में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए सालाना आर्ट एंड साइंस प्रदर्शनी में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी |

Click here to visit our youtube channel

इसे भी पढ़े :